रायपुर SSP ने यातायात अधिकारियों की ली बैठक

रायपुर द्वारा किये गये कार्यो एवं उपलब्धियों से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को बताया कि बाहर से जो भी व्हीआईपी, व्हीव्हीआईपी या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति आते है उनका सामना सर्वप्रथम यातायात पुलिस एवं शहर की यातायात व्यवस्था से होती है। यदि शहर की यातायात व्यवस्था सुगमता पूर्वक संचालित होती है तो उप पर सकारात्मक प्रभाव होता है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अधिक से अधिक ई चालान की कार्यवाही करने व अधिक से अधिक लायसेंस निलंबन की कार्यवाही करने कहा गया साथ ही ई-चालान नही पटाने वाले उल्लंघनकर्ता के घरों में जाकर नोटिस तामिल करने निर्देशित किया गया। यातायात संचालन के दौरान चौंक पर कोई भी ठेला-गुमठी नही लगने देने, पीक अवर के दौरान कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर यातायात संचालन करने, रात्रि के दौरान सभी पाइंट के कर्मचारी बैटन लाईट का उपयोग करने व रिफ्लेक्टिव जैकेट धारण करने निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में सभी अधिकारी कर्मचारियों ईमानदारी पूर्वक दिये गये कर्तव्यों का निर्वहन कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने निर्देशित किया गया।




