राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए खेल मंत्रालय ने बनाई चयन समिति, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बने अध्यक्ष, जानें और किन किन का है नाम

National Sports Awards 2025: नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए देश के सर्वोच्च खेल सम्मानों मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार की चयन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। मंत्रालय ने इन पुरस्कारों के चयन के लिए नई समिति के गठन की घोषणा की है, जो खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के नामों की अनुशंसा तय मानकों के अनुसार करेगी।


National Sports Awards 2025: जारी अधिसूचना के अनुसार, समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा करेंगे। समिति में विभिन्न खेलों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों, दिग्गज खिलाड़ियों, अनुभवी कोचों और वरिष्ठ खेल पत्रकारों को शामिल किया गया है। सदस्यों में झूलन गोस्वामी (क्रिकेट), एम. एम. सोमैया (हॉकी), अपर्णा पॉपट (बैडमिंटन), गगन नारंग (ओलंपियन), एच. एन. गिरीशा (पैरा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ) और देवेंद्र कुमार राठौर (जिम्नास्टिक्स एवं द्रोणाचार्य अवार्डी) प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा, खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली और हेमंत रस्तोगी भी समिति का हिस्सा होंगे।


National Sports Awards 2025: साथ ही, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के टॉप्स के सीईओ और ईडी (टीम्स) को भी समिति में स्थान दिया गया है। मंत्रालय की ओर से डॉ. शभित जैन, संयुक्त सचिव, को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।



National Sports Awards 2025: आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति के सदस्यों को यात्रा, भत्ता और आवास की सुविधाएं केंद्र सरकार के ग्रुप ‘ए’ अधिकारियों के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस निर्णय से आगामी वर्ष के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button