रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर PM मोदी ने की दोस्त की अगवानी, पीएम हाउस में डिनर की मेजबानी करेंगे मोदी

नई दिल्ली। Putin In India : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे चुके हैं। राष्ट्रपति पुतिन का विमान नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंडकर चुका है। पुतिन की अगवानी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पालम एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। एयरपोर्ट में अगवानी के बाद पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे पीएम हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे।




Putin In India : प्रधानमंत्री आवास में मोदी उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी करेंगे। बता दें, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत का आखिरी दौरा 6 दिसंबर 2021 को हुआ था।





Putin In India :
राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के रणनीतिक संबंधों के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रहा है। साल 2000 में राष्ट्रपति पुतिन और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की थी।




Putin In India : रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठकें शुरू




राष्ट्रपति पुतिन के दिल्ली पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही भारत और रूस के रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो चुकी है। यह चर्चा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच होने वाली 23वीं वार्षिक शिखर बैठक के लिए आधार तैयार करने में अहम मानी जा रही है।



Putin In India : माना जा रहा है कि बैठक में रक्षा उत्पादन, जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग, सैन्य तकनीक हस्तांतरण, लॉजिस्टिक सपोर्ट और भविष्य के रक्षा कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण सहमतियां बन सकती हैं। यह समय भी उल्लेखनीय है, क्योंकि दोनों देश वैश्विक परिदृश्य में बदलते शक्तिसंतुलन के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button