रेलवे और NDRF ने संयुक्त मॉक ड्रिल की

रायपुर। RAIPUR NEWS: रेलवे प्रशासन द्वारा अपने फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय नागरिकों को गाड़ियों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए उस आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य से संबंधित तरीकों को अभ्यास के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए प्रशिक्षण दिए जाने की नियमित प्रक्रिया है । ताकि वे दुर्घटना के समय किए जाने वाले बचाव कार्य के तरीकों को अपनाकर कुशलता पूर्वक राहत कार्य कर सके । यद्यपि आपदा के समय फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम ART- Accident Relief Trains/ ARMV Accident Relief Medical Van एवं स्थानीय नागरिक ही बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

– Advertisement –

Ad image

इसी कड़ी मे 21 नवम्बर 2025 को यह अभ्यास प्रदर्शन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF की बटालियन मुंडाली (कटक) ओडीसा, रायपुर मंडल संरक्षा विभाग, रेल आपदा प्रबंधन टीम ( ART/ARMV) की आपदा राहत टीम तथा सिविल डिफेंस द्वारा संयुक्त रूप से बी डी वाय डी/ बी एम वाय में किया गया । उक्त संयुक्त मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ., सिविल डिफेंस, स्काउट एवं गाइड से ART/ARME टीम से एवं रेलवे मेडिकल टीम, वाणिज्य, मेकेनिकल, दूरसंचार इलेक्ट्रिकल एवं अन्य विभाग मौजूद रहे। उक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन एवं बीएसपी के अग्निशामक वाहन, एंबुलेंस एवं लोकल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल की उचित व्यवस्था थी ।

– Advertisement –

Ad image

इस प्रदर्शन में कोच के डिरेल होने को पर होने वाली स्थितियों को निर्मित किया गया। सवारी गाड़ी के डिब्बे में आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए यह बताया गया कि इस दौरान कैसे पीडितों को सुरक्षित बाहर निकाला जाय,एवं उनकी सहायता की जाय । रेलवे कोच को काट कर यात्रियों को निकालने के नवीन संसाधनों का उपयोग साथ ही आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों को भी जीवंत रूप में दिखाया गया । इस अभ्यास प्रदर्शन के माध्यम से किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु राहत एवं बचाव कार्यों की गतिविधियों को भी दिखाया गया ।

इस अभ्यास के दौरान प्राथमिक उपचार केंद्र, शव गृह, अधिकारी कक्ष, मीडिया केंद्र, पूछताछ केंद्र, दूरभाष केंद्र नागरिक सुरक्षा सहायता केंद्र, एआरटी, एनडीआरएफ ऑर्गेनाइजेशन, रेलवे सुरक्षा बल सहायता केंद्र बनाए गए। रेलवे सुरक्षा बल के श्वान (डॉग स्क्वॉड) एवं बम निरोधक दस्ता टीम ने बम जांच की प्रक्रिया को दर्शाया। मौजूद साधन संसाधनों का अवलोकन अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल ने किया एवं विस्तृत जानकारी ली एवं वास्तविक आपदाओं से निपटने के लिये हमेशा तत्पर रहने की बात कही।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर बजरंग अग्रवाल ने स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मॉक ड्रिल के आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए रेलवे द्वारा नागरिकों को आपदा के समय की जाने वाली बेहतर कार्यों की जानकारी दी गई । साथ ही अपील भी किया गया कि वे आपात स्थिति में लोगों की सहायता कर रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करने ।

इस अभ्यास प्रदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल ,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर सुरेश चन्द्र, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राकेश सिंह एवं एन डी आर एफ टीम के डिप्टी कमांडेंट लिटन बिश्वास एवं सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सहित उनकी टीम, सिविल डिफेन्स के सदस्य, एवं स्काउट गाइड , संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर सहित रायपुर मंडल के शाखा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button