रेलवे स्टेशन से युवक का अपहरण,

रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सूरत (गुजरात) मजदूरी करने जा रहे रामानुजगंज के एक युवक का अपहरण कर मारपीट और यौन शोषण किया गया है। पीड़ित युवक रेलवे स्टेशन पहुंचा था, तभी एक युवक ने उसे बस पकड़ाने का विश्वास दिलाकर अपने साथ चलने को कहा और उसी भरोसे में युवक उसकी बाइक पर बैठ गया। लेकिन आरोपी उसे रायपुर शहर से दूर एक सुनसान इलाके में स्थित घर ले गया, जहां उसने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।

– Advertisement –

Ad image

पीड़ित के मुताबिक, वह सूरत जाने वाली ट्रेन पकड़ने रायपुर आया था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला। आरोपी ने मदद करने का दिलासा देते हुए कहा कि वह उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देगा। लेकिन जैसे ही युवक बाइक पर बैठा, आरोपी उसे घुमाते हुए एक अज्ञात स्थान पर ले गया और घर में कैद कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

जबरदस्ती किया अप्राकृतिक कृत्य

पीड़ित ने बताया कि कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य (अन नैचुरल सेक्स) किया। पीड़ित की चीखें सुनकर भी आरोपी नहीं रुका और पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

– Advertisement –

Ad image

वीडियो परिजनों को भेजकर दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने यह वीडियो उसके परिजनों को भी भेजा और कहा कि यदि इसे वायरल होने से बचाना है तो परिवार को डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की धमकी देकर आरोपी लगातार दबाव डालता रहा।

जान बचाकर भागा गृह क्षेत्र

वारदात के दौरान मौके पाकर पीड़ित किसी तरह वहां से भाग निकला और सीधे अपने गृह क्षेत्र पहुंचा। वहां उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। मामला गंभीर होने पर रामानुजगंज पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस रायपुर के विधानसभा थाना भेज दिया।

विधानसभा थाना में मामला दर्ज

रायपुर विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देना, आइटी एक्ट में अश्लील वीडियो बनाना व भेजना जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पहले भी इस तरह लोगों को निशाना बनाता था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button