#Social
रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू 7 को, प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज और इनॉउ सोर्स प्राइवेट में भरे जाएंगे पद

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 7 मार्च शनिवार को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस साक्षात्कार में प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज और इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनीज शामिल होगीं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज में हाई प्रेशर मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर के 3 पद भरें जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, इलेक्ट्रीशियन के 5 पदों के लिए आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, फिटर के 7 पदों हेतु आईटीआई, 2-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35, सीएनसी ऑपरेटर के पदों के लिए 12वीं/
आईटीआई, 1-3 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष, हेल्पर के 20 पदों के लिए 10वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष, बारिमैन के 3 पदों के लिए 5वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष, पाउरर के 3 पदों के लिए 5वीं, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 18-35 वर्ष और स्पेक्ट्रो मीटर ऑपरेटर के 2 पदों के लिए आईटीआई कोपा/डीसीए/12वीं नॉन-मेडिकल, 1-2 वर्ष अनुभव, आयु 20-35 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव (एसबीआई क्रेडिट कार्ड) के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं/स्नातक, फ्रेशर और आयु 22-32 वर्ष निर्धारित की गई है। जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज के मो. 79868-08108 तथा इनॉउ सोर्स प्राइवेट लिमिटेड के मो. 95010-68369 पर संपर्क कर सकते हैं।




