लखनपुर में 9 बीजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, तरावी पढ़ने वाले

महफूज हैदर/लखनपुर। जामा मस्जिद में पवित्र माहे रमजान के इस मुबारक मौके पर हाफिज जी महताब आलम के द्वारा तरावीह की नमाज पढ़ाई गई, कुरान खत्म किया गया और अलविदा नमाज मस्जिद के पैशीइमाम मुफ्ती खालीदूल कादरी के द्वारा पढ़ाया गया और देश के लिए अमन शांति की दुआ मांगी गई। अंजुमन गौसिया कमेटी के द्वारा तय कर मौके पर बताया गया कि लखनपुर में ईद की नमाज ईदगाह में 9:00 बजे पढ़ी जाएगी। अंजुमन गौसिया कमेटी के सदर हाजि क्यामुद्दीन कमेटी के पदाधिकारी समीम खान आसिफ नूर के द्वारा खत्म तरावी होने के बाद मिलाद का प्रोग्राम रखा गया, मिलाद शरीफ खत्म उपरांत तरावी पढ़ने वाले हाफिज जी महताब आलम को अंजुमन गौसिया कमेटी के द्वारा 1लाख 786 नजराना के रूप में दिया गया । इस दौरान मौलाना हसन रजा ,हाजी इदरीश नूर मोहम्मद, साबिर अंसारी, जमील अंसारी, समीम खान बल्लू गौहर अली, उमर नूरानी , मतीन अख्तर,इनायत अंसारी ,शाहबाज खान , इमरान अंसारी ,महफूज हैदर शमशेर खान सहित काफी संख्या मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

Source link


