#Social

खेत में जोताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट


Saankara. सांकरा। सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में खेत में जोताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. ग्राम नारायणपुर निवासी अविनास बारिक ने बताया कि 09 जुलाई 2025 को जब वे अपने पिताजी जनेक बारिक के साथ खेत में काम कर रहे थे तभी आयुष बारिक, अपर्णा बारिक और मनोज बारिक उनके खेत में ट्रैक्टर को घुसाकर जोताई करवा रहे थे, उसी समय अविनास के पिताजी ने उन्हें हमारे खेत में क्यो जोताई करा रहे कहा तो आयुष बारिक, अपर्णा बारिक और मनोज बारिक तीनो एक राय होकर अविनास एवं उसके पिताजी को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किए तथा मोबाईल को तोड़कर फेंक ‍दिये. मारपीट करने से अविनास बारिक के चेहरे एवं सिर पर चोट आया है, तथा उनके पिताजी के सिर में चोट आया है. मारपीट को सीमा बारिक एवं ग्राम भगतदेवरी की शवेता यादव देखे व सुने है तथा बीच बचाव किए है.
अविनास बारिक की शिकायत पर पुलिस ने आयुष बारिक, अपर्णा बारिक और मनोज बारिक पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. जबकि आयुष मंयक बारिक के अनुसार 09 जुलाई 2025 को वह अपने मेरे चाचा मनोज बारिक, दादी पुन्यवती बारिक, फुफी अपर्णा बारिक के साथ खेत में काम करने गये थे, तथा खेत में ट्रैक्टर से जोताई का काम कर रहे थे तभी गांव का अविनास बारिक एवं जनेक बारिक खेत में आकर ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर रोकने के लिए बोले तब आयुष मयंक की फुफी अपर्णा बारिक उनको बोली कि इसको क्यों ट्रैक्टर रोकने के लिए बोल रहे हो. जिसे सुनकर अविनास बारिक, एवं जनेक बारिक द्वारा एक राय होकर अपर्णा बारिक को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए अविनास बारिक अपने हाथ में रखे डंडे से मारने के लिए डंडा उठाया था तब आयुष मयंक ने घटना को देखकर बीच बचाव करने लगा बीच बचाव करते समय डंडा से उसके दाहिने हाथ में लगने से चोट आया है. मयंक ने बताया कि आविनास बारिक द्वारा उसके हाथ को मोड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है, घटना को गांव के जेम्स एवं ताराचंद बारिक देखे व सुने है. आयुष मयंक की शिकायत पर पुलिस ने अविनास बारिक और जनेक बारिक के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button