#Social
लाहौल-स्पीति में बर्फ का कर्फ्यू; लोग घरों में कैद

Kullu. कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के चलते ऊपरी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है, तो वहीं जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में भी दो फुट से अधिक ताजा हिमपात हुआ है। तो वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में व पहाडिय़ों में पांच फीट तक बर्फबारी हुई है। ऐसे में भारी हिमपात के चलते घाटी की सडक़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। कुछ इलाकों में पेयजल समस्या और बिजली की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है।
ऐसे में मौसम साफ होने के बाद बिजली और पानी की व्यवस्था को भी प्रशासन के द्वारा ठीक किया जाएगा। लंबे समय के बाद घाटी में इतना हिमपात हुआ है। जिसके चलते घाटी के लोग भी काफी खुश है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गर्मियों में उन्हें पेयजल की समस्या नहीं सताएगी और कृषि व बागबानी कार्यों के लिए भी उन्हें पर्याप्त पानी मिलेगा। जिला लाहुल-स्पीति के साथ लगते अटल टनल में भी बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और पर्यटन नगरी मनाली से फिलहाल सोलंगनाला तक वाहनों की आवाजाही की जा रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वाहनों को नेहरूकुंड से आगे तक भेजा जा रहा है।




