#Social

लैटिन अमेरिकी और कैरीबियाई देशों के साथ साझेदारी के नए अवसर तलाश रहा India


New Delhi नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र के पांच देशों के दौरे पर हैं। विदेश राज्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद मार्गेरिटा की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है। वह आपसी हित के नए क्षेत्रों में भारत की साझेदारी को विकसित करने और सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पांच देशों की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत 16 अगस्त को डोमिनिकन गणराज्य से की थी, जहां उन्होंने राष्ट्रपति लुइस अबिनैडर के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इसके अलावा राज्य मंत्री ने विदेश मंत्री रॉबर्टो अल्वारेज से भी मुलाकात की, जिस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-डोमिनिकन गणराज्य संबंधों के विविध पहलुओं पर गहन चर्चा की। मार्गेरिटा ने यहां भारतीय प्रवासियों के साथ संवाद भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button