#Social
लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया आपणो उत्सव का शुभारंभ

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव “आपणो उत्सव” का शुभारंभ आज लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अभनपुर में किया। यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और युवा प्रतिभाओं को मंच देने का एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के बच्चों और युवाओं को न केवल अपनी कला और प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, बल्कि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ते हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव समाज में एकता, संवाद और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती प्रदान करता है।




