लोगों का सामना करने से डर रही सरकार, नेता प्रतिपक्ष बोले, तय समय पर हों इलेक्शन

Shimla. शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिसंबर में होने वाले पंचायत चुनाव रद्द करने पर कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार प्रदेश के लोगों का सामना नहीं कर सकती, इसलिए आपदा की आड़ में पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है। सरकार को इस चुनाव के परिणाम पहले से ही पता है। इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार तय है। इसलिए पहले नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव से किनारा किया और अब पंचायत चुनाव को भी रोक दिया है। आपदा के नाम पर पहले डिप्टी कमिश्नर से पत्र लिखवाए गए और तत्काल चुनाव टाल दिए गए। सब कुछ सरकार द्वारा स्क्रिप्टेड था। जिस आपदा के नाम पर सरकार चुनाव टाल रही है।
उन्हीं आपदा प्रभावितों को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार अपनी नाकामी से भागने की बजाय जनता का सामना करें और निर्धारित समय पर चुनाव करवाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि पंचायती राज चुनाव को सुनियोजित तरीके से कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने स्थगित करने का जन विरोधी निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी को पता है कि अगर पंचायत का चुनाव होगा, तो वे जीत नहीं पाएंगे और उनका एक-एक प्रधान बुरी तरह हार का सामना करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात करती है, पर असल में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी मतदान को हानि पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसका मतलब स्पष्ट है कि कांग्रेस लोकतंत्र के विरोध वाला राजनीतिक दल है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button