#Social

कलेक्टर CEO ने किया सोनपुर में संचालित आश्रम छात्रावासों का अवलोकन


Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो के द्वारा मतदान केद्रो के निरीक्षण पश्चात सोनपुर में संचालित आश्रम छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए प्री मैट्रिक बालक छात्रावास और आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से साफ सफाई और भोजन की गुणवत्ता संबंधी जानकारी ली। बालक छात्रावास में बच्चों द्वारा खेल मैदान बनाने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने बच्चों को आश्वासन देते हुए कहा कि

परीक्षण कर शीघ्र खेल मैदान बनाए जाएंगे। कलेक्टर ने भोजन कर रहे बच्चों का परिचय पूछते हुए बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। बालक छात्रावास के निरीक्षण पश्चात आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बालिकाओं से आश्रम की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आश्रम में दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता और साग सब्जी संबंधी जानकारी लेते हुए आश्रम अधीक्षक की उपस्थिति संबंधी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान एसडीम गौतमचंद पाटिल, जनपद सीईओ लोकनाथ पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button