वन मंत्री केदार कश्यप ने खुद

अधिकाधिक पंजीयन पर जोर देते हुए कहा-हर गांव की प्रतिभा पहुंचे मैदान तक

जगदलपुर। CG NEWS: जगदलपुर के धरमपुरा स्थित खेल परिसर  में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर ओलंपिक 2026 में स्वयं पंजीयन कराया और बस्तर ओलंपिक के शुभंकर के साथ फोटो खिंचवाई।

– Advertisement –

Ad image

इस मौके पर उन्होंने बस्तर ओलम्पिक 2026 के लिए अधिकाधिक खेल प्रतिभाओं, युवाओं और महिलाओं के पंजीयन पर जोर देते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को अवसर देने का बड़ा मंच है। वर्ष 2025 में 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। इस बार दोगुने पंजीयन का लक्ष्य है, इसे ध्यान रखते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों की सहभागिता के लिए प्रयास जरूरी है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि ‘नया बस्तर’ की पहचान उसके प्रतिभाशाली युवाओं से बनेगी। इस दौरान विधायक चित्रकोट विनायक गोयल समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button