वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की

रायपुर। रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल की आत्मा की शांति के निमित्त श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म का आयोजन गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे उनके निवास स्थल श्रीराम जी वाटिका, मौलश्री विहार, श्रीराम मंदिर के पास, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा।

राजेंद्र गल्ला भंडार (रामसागर पारा) परिवार की वरिष्ठ सदस्या एवं श्री बिशन लाल जी अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल का निधन बीते 28 मार्च को हो गया था। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा एवं प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गई हैं।

– Advertisement –

Ad image

वे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री देवेंद्र अग्रवाल, श्री गणेश अग्रवाल एवं श्रीमती आशा (गोंदिया) की ममतामयी माताजी थीं। साथ ही, वे श्री पूरनलाल, कैलाश, राजेंद्र प्रसाद, गोपालकृष्ण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अशोक, विजय (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा रायपुर), योगेश एवं यशवंत अग्रवाल की पूजनीय चाची थीं।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं अग्रवाल परिवार ने सभी इष्ट मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों से इस शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button