विकसित कृषि संकल्प अभियान को मिल रहा है, किसानों का अभूतपूर्व समर्थन व विश्वाश

प्रमुख एच.एस. तोमर कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. परमानंद, जनपद सदस्या सोढ़ी मैडम सरपंच वीरेंद मरकाम एवं सभी पंचों सहित ग्रामीणजन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। विकासखण्ड कोंटा में आर. पी. कश्यप व कैलाश कुमार मरकाम एवं विकासखण्ड सुकमा में डॉ. संजय सिंह राठौर, मयूरी ठाकुर व भीम कुमार जायसवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में मरहान जमींन में मोटे अनाजों की खेती करने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के गुलशन वर्मा, परमेश सोरी व ज्योतिष कुमार ने विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक जैसे उन्नत किस्म, बीजोपचार, पादप हार्माेन का उपयोग, समन्वित खरपतवार, खाद, उर्वरक, सिंचाई , कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी, कृषि यंत्रों का उपयोग तथा पशुपालन एवं मछली पालन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, केसीसी, पीएम फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।




