#Social
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रमशिला नाग से की मुलाकात, दी हार्दिक शुभकामनाएं

Dantewada. दंतेवाड़ा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा रमशिला नाग से मिले। इस मौके पर उन्होंने रमशिला को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रा की सफलता को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि रमशिला जैसी बेटियाँ आज समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रही हैं।




