#Social

विधायक ने किया उपतहसील जाहू का उद्घाटन


Jahu. जाहू। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को जाहू में नई उपतहसील का विधिवत उद्घाटन किय। कार्यों में काफी सुविधा होगी। उपतहसील की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से एक उपतहसील की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक बनते ही उन्होंने इसकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी, जोकि अब पूरी हो रही है। विधायक ने कहा कि तीन जिलों का संगम स्थल जाहू एक ऐतिहासिक कस्बा रहा है। सुरेश कुमार ने कहा कि यहां उपतहसील की स्थापना से केवल क्षेत्रवासियों को राजस्व संबंधी सुविधाएं ही नहीं मिलेंगी, बल्कि इससे जाहू के पुराने गौरव एवं महत्ता की पुनस्र्थापना भी

सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों एवं सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बहुत ही सराहनीय पहल की है। सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य हो रहे हैं। भोरंज अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 12 डॉक्टर तैनात किए गए हैं। भरेड़ी के खेल छात्रावास में मार्च से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। जाहू क्षेत्र में एक जनवरी से प्रतिदिन दो बार पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी। इस मौके पर विधायक ने उपतहसील भवन के लिए जमीन दान करने के लिए स्थानीय निवासी जोगिंद्र शर्मा को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा और स्थानीय उपप्रधान ने विधायक, अन्य अतिथियों तथा स्थानीय लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, डा. रमेश डोगरा, चमन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button