वैक्सीन रिकार्ड के नाम रहा मोदी का जन्मदिन, 2 करोड़ से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
Modi's birthday is in the name of vaccine record, corona vaccine given to more than 2 crore people
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई है. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए Cowin app पर बाक़ायदा काउंटर भी चलाया गया. यह डिजिटल काउंटर हर पल अपडेट हो रहा है.
इस डिजिटल काउंटर के ज़रिए आप जान सकेंगे कि देश में हर सेकेंड कितनी वैक्सीन लगाई जा रही हैं. दोपहर एक बजे तक 1 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य रखा गया है और देर शाम तक 2 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश का लक्ष्य था. लेकिन ये रिकार्ड 5 बजे ही पूरा कर लिया.
ता दें कि अभी तक देश में अब तक 77 करोड़ 15 लाख 38 हज़ार 837 डोज़ लग चुकी हैं, इसमें से पहली डोज़ 58 करोड़ 29 लाख 86 हज़ार हैं और दूसरी डोज़ 18 करोड़ 85 लाख 52 हज़ार लगाई जा चुकी है.
भारत ने वैक्सीन के मामले में दुनिया के 18 देशो को पीछे छोड़ दिया हैं, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन,फ़्रांस कनाडा, रूस, जापान सहित 18 देश रोज़ाना सिर्फ़ 8.17 मिलियन डोज़ लगा रहे हैं जबकि भारत अकेले इन सब पर भारी है और रोज़ाना 8.54 मिलियन वैक्सीन की डोज़ रोज़ दी जा रही है.




