शराब पार्टी के बहाने बुलाया, दोस्त

रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी युवक उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 7 दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मोहम्मद शाकिब (22) है। रिश्तेदारों का कहना है कि रामसागर पारा का रहने वाला सोनू 12 जुलाई की शाम शाकिब को शराबी पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया था।

आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि मौके पर उसकी बाइक भी जलकर खाक हो गई।

– Advertisement –

Ad image

चश्मदीदों का दावा- पेट्रोल डालकर लगाई आग

घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि शाकिब बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे शाकिब को अस्पताल पहुंचाया। वहां सात दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई।

रिश्तेदारों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

शाबिक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल का भी ठीक से निरीक्षण नहीं किया गया और मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी रही।

शाकिब की मौत के बाद रविवार दोपहर से रिश्तेदार सरस्वती नगर थाने में डटे हुए हैं। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button