#Social

शहर के प्राचीन शिव मंदिर की बदलेगी तस्वीर


Hamirpur. हमीरपुर। शहर के प्राचीन शिव मंदिर की अब तस्वीर बदलने वाली है। एक तरफ जहां नगर परिषद ने शिव प्रतिमा के चारों तरफ रेलिंग लगाने का जिम्मा उठाया है तो वहीं शिव मंदिर कमेटी यहां पर लगभग 16 लाख रुपए से कीर्तन हॉल का निर्माण करने जा रही है। कीर्तन हॉल जर्जर हालत में पहुंच गया था। ऐसे में इसका नए सिरे से निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए सीनियर सिटीजन कौंसिल ने भी हाथ आगे बढ़ाए हैं तथा लाखों रुपए की सामग्री उपपलब्ध करवाई है। कीर्तन हॉल के निर्माण के लिए सरिया व अन्य सामग्री सीनियर सिटीजन कौंसिल की तरफ से उपलब्ध करवाई जा रही है। विदित रहे कि शहर का शिव मंदिर

काफी प्राचीन है।

इसके साथ हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। पहले यहां पर छोटा मंदिर हुआ करता था लेकिन शिव मंदिर कमेटी के प्रयासों से आज यह भव्य मंदिर में तबदील हो चुका है। मंदिर परिसर में एक शिव प्रतिमा स्थापित है, तो वहीं मंदिर के अंदर भी भगवान भोलनाथ विराजमान हैं। यहां पर कई अवसर पर भंडारे आयोजित होते हैं तथा भजन कीर्तन का दौर भी चलता है। खासकर शिवरात्रि के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का अयोजन किया जाता है। लोगों की आस्था के प्रतीक इस प्राचीन मंदिर की सुंदरता को चार चांद लगाने का बीड़ा नगर परिषद ने भी उठाया है। नगर परिषद सडक़ मार्ग के साथ बनी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की सुंदरता को बढ़ाने के काम करने में लगी है।प्रतिमा के चारों तरफ स्टील की रेलिंग लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button