#Social
BREAKING: पवन एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ा युवक, हज़ार वोल्ट की तार में झुलसा

Burhanpur. बुरहानपुर। बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़कर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने बिजली के तारों को पकड़ लिया, जिससे चिंगारियां निकली और बिजली के झटके से वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, घटना के दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। दिल्ली मुंबई रेलवे रूट पर स्थित बुरहानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार शाम 7:12 पर पवन एक्सप्रेस पहुंची थी, इस दौरान युवक सीधे ट्रेन के ऊपर चढ़ गया।




