#Social
DDM School बना वालीबाल का विजेता

Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। साईं स्पोर्ट्स क्लब डंगोह खास में अंडर-14 एवं अंडर-19 वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका रविवार को विधिवत शुभारंभ जिला पार्षद सुशील कालिया ने किया। इस अवसर पर उनके साथ सेवानिवृत डीएसपी रमेश जसवाल, जतेंद्र राणा, अमित राणा, राजीव शर्मा, मिंटू राणा, राजिंदर कुमार इत्यादि मौजूद रहे। टूर्नामेंट में दो दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इस टूर्नामेंट में मेजबान
साईं स्पोर्ट्स क्लब की टीम के अलावा डीडीएम स्कूल भद्रकाली क्लब, धर्मशाला महतां, क्लब दौलतपुर चौक, शिवा क्लब नकडोह दातारपुर, गिंडपुर मलोन, कुनेरन, जोह स्पोर्ट्स क्लब इत्यादि ने अपना जौहर दिखाया। उधर, अंडर-14 का फाइनल मुकाबला डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा एवं मेजबान साईं स्पोर्ट्स क्लब की टीम के बीच खेला गया। जिसमें डीडीएम की टीम ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी हासिल की। जबकि साईं स्पोर्ट्स क्लब की टीम को रनर अप ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।




