शादीशुदा शख्स ने शराब के नशे में अपनी प्रेमिका से बनाया संबंध, सेक्स के दौरान युवती की मौत…
Married man had a relationship with his girlfriend under the influence of alcohol, the girl died during sex ...
इंग्लैंड के डार्लिंगटन में एक शादीशुदा शख्स ने शराब के नशे में अपनी प्रेमिका से संबंध बनाते हुए इसकदर उसका गला दबा दिया कि महिला की मौत हो गई. इस मामले में उसे पहले चार साल आठ महीने की सजा सुनाई गई थी जिसे अब अटॉर्नी जनरल के हस्तक्षेप के बाद बढ़ाई जा सकती है. दरअसल 32 साल के सैम पायबस को प्रेमिका सोफी मॉस की हत्या के मामले में चार साल और आठ महीने (पांच साल से कम) की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया था. पायबस के हाथों मारी गई 33 साल की महिला दो बच्चों की मां थी.
अटॉर्नी जनरल ने गोषी को कम सजा मिलने पर इसे ‘अनुचित रूप से उदार’ होने वाले फैसले के रूप में संदर्भित किया जिसके बाद अब सजा को बढ़ाने की चर्चा हो रही है. टेसाइड क्राउन कोर्ट ने बताया था कि पाइबस ने फरवरी महीने में डार्लिंगटन में अपने फ्लैट में 24 बोतल बियर पीने के बाद सेक्स के दौरान दस सेकंड या कई मिनटों तक प्रेमिका के गले पर दबाव डालता रहा जिससे उसकी मौत हो गई. अटॉर्नी जनरल कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘मैं पुष्टि कर सकता हूं कि अटॉर्नी जनरल ने सैम पायबस की सजा को अदालत में फिर से अपील के लिए भेज दिया है क्योंकि वह सहमत हैं कि यह अनुचित रूप से उदार फैसला है. हालांकि ‘अब यह अदालत को तय करना है कि सजा बढ़ाई जाए या नहीं.’ जस्टिस पॉल वॉटसन क्यूसी ने पायबस को चार साल और आठ महीने की सजा सुनाई थी.
अदालत में केस की सुनवाई के दौरान बताया गया था कि पायबस बाद में जाग गया और उसने मॉस को नग्न और बेजान पाया लेकिन इमरजेंसी नंबर 999 डायल नहीं किया, पुलिस स्टेशन जाने से पहले 15 मिनट तक अपनी कार में इंतजार करता रहा. शव के पोस्टमॉर्टम जांच में पता चला कि दोषी ने काफी देर तक महिला की गर्दन पर इतना दबाव डाला कि उसकी मौत हो गई. हालांकि मृतक महिला के शरीर पर किसी अन्य चोट या हिंसा का कोई सबूत नहीं था.



