शासकीय खरीददारियों में भण्डार क्रय नियम का पालन सुनिश्चित हो: कलेक्टर

साथ ही भवनों को रोशनी उसके परिसरों को, रंगोली से सजाया जाएगा और सेल्फी जोन तैयार किए जाएंगे। ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का पम्पलेट, बैनर, स्टैंडीज आदि के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा आर्ट से सजाया जाकर रंगोली प्रतियोगिताएं, तिरंगे को स्थानीय इतिहास पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी निर्माण हेतु कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों में तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
सहायता समूहों को तिरंगे के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा ग्राम पंचायतों में तिरंगे की बिक्री एवं वितरण के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों में डाकघर और उचित मूल्य की दुकानें तिरंगे के वितरण-बिक्री केंद्र के रूप में कार्य करेंगी। आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु टोल नाकों, चेक पोस्टों आदि पर पंपलेट्स और स्टॉकर्स का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम की व्यापक जागरूकता के लिए स्कूलों, छात्रावासों, ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों के तहत पंजीयन करवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।




