श्रमिक सम्मेलन में आने वालों खास ट्रैफिक

रायपुर। RAIPUR NEWS : 17 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में होने वाले श्रमिक सम्मेलन को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। सम्मेलन में रायपुर समेत दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में श्रमिकों के बस और चारपहिया वाहनों से पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बसों के लिए अलग रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि चारपहिया वाहनों की पार्किंग सप्रे शाला मैदान में रखी गई है।

🚌 बसों के लिए निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

– Advertisement –

Ad image

1. पचपेड़ी नाका चौक की ओर से आने वाली बसें
पचपेड़ी नाका चौक → सिद्धार्थ चौक टिकरापारा पुलिस लाइन → सिग्नल गेट → परिक्रमा पथ → बुद्धेश्वर चौक → इंडोर स्टेडियम।

बसों में आने वाले श्रमिकों को इंडोर स्टेडियम के सामने निर्धारित स्थान पर उतारकर बसों को महाराजा बंद तालाब के किनारे सड़क पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल तक श्रमिक पैदल प्रवेश करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

2. भाटागांव चौक की ओर से आने वाली बसें
भाटागांव चौक → भाटागांव चौक से→ भगत सिंह चौक टिकरापारा → चांदनी चौक → बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ → कैलाशपुरी ढाल→ बुद्धेश्वर चौक → इंडोर स्टेडियम।

बसों से आने वाले श्रमिकों को इंडोर स्टेडियम के सामने निर्धारित स्थान पर उतारकर बसों को महाराजा बंद तालाब के किनारे निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा।

🚗 चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

श्रमिक सम्मेलन में आने वाले चारपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सप्रे शाला मैदान में निर्धारित की गई है। वाहन चालक निर्धारित मार्ग का उपयोग करते हुए अपने वाहन को सप्रे शाला मैदान में पार्क करेंगे तथा कार्यक्रम स्थल तक आवश्यकतानुसार पैदल पहुंचेंगे।

🚦 यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस द्वारा कार्यक्रम में आने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट एवं पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों से भी अपील है कि इंडोर स्टेडियम एवं आसपास के मार्गों पर यातायात के सुचारू संचालन में सहयोग करें तथा आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button