#Social

श्रीनगर माहेश्वरी सभा Bhilwara द्वारा दीपावली स्नेह मिलन आयोजित


Bhilwara भीलवाड़ा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा द्वारा हरणी महादेव रोड स्थित ”रामेश्वरम्“ भवन में दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष केदार गगरानी व मंत्री संजय जागेटिया ने बताया कि समारोह में महासभा, प्रादेशिक सभा, जिला सभा, नगर सभा, क्षेत्रिय सभाओं, रामेश्वरम भवन समिति, महिला मंडल, युवा संगठन सहित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयो ने उत्साह व उमंग के साथ सम्मिलित होकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। स्नेहमिलन के दौरान उपस्थित समाज बंधुओं ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक बिंदुओं पर आपसी विचार विमर्श किया। स्नेहमिलन के दौरान समाज के नवनियुक्त मजिस्टेªड बनेे रचित तापडिया व कार्तिक तापडिया का स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button