#Social

BIG BREAKING: मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO…


Shahdol. शहडोल। शहडोल रेलवे यार्ड से निकल रही एक मालागाड़ी रविवार दोपहर बेपटरी हो गई। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। गिट्टी लोड मालगाड़ी (बीओबी) रेल यार्ड से मेन लाइन की ओर बढ़ी। तभी अचानक पोंडा नाला के पास एक-एक करके मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरते चले गए। इस हादसे में कुछ डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए है। घटना के बाद स्थानीय रेल प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। पटरी और पहिए की जो स्थिति मौके पर है, वह किसी बड़ी लापरवाही का परिणाम है। ट्रेन को पटरी पर लाने के लिए मशीन बुलाई गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button