#Social

श्रीनगर माहेश्वरी सभा Bhilwara द्वारा प्रदेश मे पहला सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर आयोजित


Bhilwaraश्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा द्वारा श्री अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की योजनाओं के अंतर्गत माहेश्वरी बालिकाओं में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का शुभारम्भ बुधवार प्रातः 9.15 बजे श्रीमति केसरबाई सोनी हाॅस्पीटल में हुआ। टीकाकरण का शुभारम्भ महासभा के पुर्व सभापति रामपाल सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमानी, जगदीश कोगटा, अनिल बांगड़, अशोक बाहेती, केदार जागेटिया, केदार गगरानी के आतिथ्य में भगवान महेश के आगे द्विप प्रज्वलित कर किया गया। नगर मंत्री संजय जागेटिया ने बताया कि महासभा की इस टीकाकरण योजना का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है। टीकाकरण मे श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महासभा की प्रेरणा से विभिन्न सहयोगी ट्रस्टों द्वारा जिसमें सुश्रुत चेरि

टेबल न्यास, श्रीमती राधादेवी रामपाल सोनी फाउंडेशन, श्रीमती राधाबाई चतुर्भुज भुतड़ा फाउंडेशन, श्रीमती पुष्पा रामेश्वरलाल काबरा फाउंडेशन, जावंदिया फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर मे लगभग 130 रजिस्ट्रेशन हुए। साथ ही डाॅ प्रशान्त आगाल के नेतृत्व मे लगभग 100 बालिकाओ के टीकाकरण का कार्य पुर्ण हो चुका है। इसके साथ ही डॉ आगाल ने बताया कि यह वैक्सीन विदेश में तो लगभग 12-15 सालों से लग रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button