#Social
महाकुंभ के सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडालों में लगी आग

Lucknow लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 और 19 में शनिवार को फिर से कई पंडालो में आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां रवाना हो गई है. फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं है. आग लगने की वजह अभी पता नहीं चला है. बताते चलें कि इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के अरैल की ओर पड़ने वाले सेक्टर 23 में 9 फरवरी की (रविवार) रात फिर से आग लग थी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया था.




