#Social

सडक़ों पर उतरे पटवारी-कानूनगो


Kullu. कुल्लू। अपनी मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश में जहां पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर बैठे हुए हैं। तो वहीं अब अपनी मांगों को लेकर यह सडक़ों पर उतर आए हैं। ऐसे में पटवारी एवं कानूनगो संघ ने प्रदेश सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर जल्दी उनकी मांगों को नहीं माना गया। तो पूरे राज्य में इस प्रदर्शन को तेज किया जाएगा। वहीं पटवारी एवं कानूनगो के हड़ताल पर जाने से प्रदेश में लोगों के कार्य भी प्रभावित हुए हैं और लोग भी अपने राजस्व संबंधी कार्यों को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना कर रहे हैं।
ऐसे में जिला कुल्लू का मुख्यालय ढालपुर में भी पटवारी एवं कानूनगो संघ के द्वारा एक रोष रैली निकाली गई। वहीं सरकार से आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए और उनके स्टेट केडर को भी खत्म किया जाए। जिला कुल्लू पटवारी एवं कानूनगो संघ के अध्यक्ष ऋषभ डोगरा ने कहा कि संघ की बैठक में फैसला लिया गया है कि जो प्रदेश सरकार ने जिला को प्रदेश कैडर में करने का फैसला लिया है। उसका पूरे प्रदेश में विरोध किया जाएगा। इसके अलावा जो बलवान कमेटी की सिफारिश प्रदेश सरकार ने अभी तक लागू नहीं की है उन्हें जल्द से जल्द लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से यह कहा जा रहा है की सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों को एक बार फिर से काम पर लगाया जाएगा। ऐसे में सेवानिवृत्ति कर्मचारी भी जिला पटवारी कानूनगो संघ के साथ है और ऐसे में वह भी कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि जिला कैडर को स्टेट कैडर में करने से आने वाले समय में युवाओं को नौकरी मिलना मुश्किल होगा और जिला के कार्य भी सही तरीके से नहीं हो पाएंगे। जब तक प्रदेश सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है। तब तक पटवारी और कानूनगो संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button