सड़क किनारे बैठे कुत्ते पर कार चढ़ाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Bhilai. भिलाई। भिलाई के कोहका बजरंग चौक में बुधवार रात एक सड़क हादसे जैसी घटना सामने आई, जिसमें एक कार चालक ने जानबूझकर सड़क किनारे बैठे कुत्ते पर अपनी कार चढ़ा दी। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कार ने अचानक रफ्तार बढ़ाई और कुत्ते को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई। यह घटना करीब रात 10 बजे हुई। स्थानीय लोग और डॉग लवर्स इस घटना को देखकर बेहद आहत और नाराज हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button