सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी

गरियाबंद/राजिम। CG News : राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में आज रात को उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक की छत-विछत अवस्था में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान चंदू तारक के रूप में की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक की लाश को करीब 100 मीटर तक घसीटकर मेन रोड पर फेंका गया, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटनास्थल पर मिले हालात भी किसी गंभीर वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button