होली पर छत्तीसगढ़ में शराब

रायपुर। CG NEWS: होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया। प्रदेश में होली के आसपास दो दिनों में ही मदिरा प्रेमियों ने 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब खरीद डाली।

स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के एमडी पदुम सिंह एल्मा के मुताबिक होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री दर्ज की गई, जबकि 5 मार्च को भी 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिकी। सामान्य दिनों में प्रदेश में औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की शराब बिकती है, लेकिन होली के त्योहार के कारण मांग कई गुना बढ़ गई।

– Advertisement –

Ad image

वहीं रायपुर जिले में होली के आसपास चार दिनों में शराब प्रेमियों ने 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब खरीद ली, जो पिछले साल की तुलना में करीब 91 लाख रुपये ज्यादा है।

आंकड़ों के अनुसार होली के पहले दिन 21 करोड़ 73 लाख रुपये, 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख रुपये और 1 मार्च को 12 करोड़ 11 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। आबकारी विभाग के आंकड़े यह भी बताते हैं कि अब देसी शराब की तुलना में विदेशी शराब की मांग तेजी से बढ़ रही है और विदेशी स्प्रिट की बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button