सड़क हादसे में शराब दुकान में काम करने वाले दो

बलौदाबाजार। CG NEWS : जिले के पलारी थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रकाश ढाबा घोटिया के पास तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैप्सूल वाहन पलट गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पलारी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और शवों को पलारी अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर बीएस ध्रुव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

शराब दुकान में काम करते थे दोनों

मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष, निवासी खोरसीनाला लवन रोड) और गोपी किशन आडिल (25 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुरी) के रूप में हुई है। दोनों संडी स्थित एक शराब दुकान के कर्मचारी थे। अपनी बाइक (नंबर CG 22 AE 5345) से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

– Advertisement –

Ad image

पलारी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से कैप्सूल वाहन का ड्राइवर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button