#Social

सड़ा घुन लगा गेंहू Begumganj की शहरी और गांवों की राशन दुकानों पर हो रहा सप्लाई


Raisen रायसेन। जिला खादय एवं नागरिक आपूर्ति विभाग रायसेन के अधिकारियों की फिर एक बार लापरवाही उजागर हुई है।वेयरहाउसों में रखा घुना सड़ा और फफूंद युक्त गेंहू तहसील बेगमगंज की शहरी और गांवों की सभी सरकारी सोसायटियों राशन दुकानों में सप्लाई कर दिया गया।लोगों की शिकायत यह रही कि इसे जानवर तो क्या इंसान खाना पसंद नहीं करते इसे गरीबों को वितरित किया गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पंचनामा का वीडियो वायरल…..

कुछ लोगों ने उक्ताशय का पंचनामा वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में जारी किया गया है।वाट्सएप और एफबी पर यह वीडियो वायरल किया गया है।ताज्जुब की बात तो यह है कि इतना सबकुछ हंगामा खड़ा होने के बाद भी जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button