#Social
सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विकास शुक्ला सहित दो पर FIR दर्ज

Raipur. रायपुर। सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नेता विकास शुक्ला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर समाज में भारी आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में सतनामी समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को राजधानी रायपुर के माना थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।




