#Social
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान: 18 माओवादी ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Bijapur. बीजापुर। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के Coy 2 , Platoon no 13 और दरभा डिवीज़न के सशस्त्र माओवादियों के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/DRG सुकमा, CoBRA और CRPF की टीम थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का, पीड़िया, अंडरी की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान दिनांक 20/03/2025 के प्रातः लगभग 07:00 बजे थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगल में DRG/Bastar Fighters/STF की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही।




