सब बर्बाद हो गया, CM फडणवीस के सामने फूट-फूटकर रोया किसान VIDEO
Latur. लातूर। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश की कमी और सूखे जैसी स्थिति से परेशान किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लातूर जिले में प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान एक किसान अपनी बर्बाद फसल और आर्थिक नुकसान की बात बताते हुए मुख्यमंत्री के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा। मुख्यमंत्री ने किसान को गले लगाकर ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से मदद का भरोसा दिया। फडणवीस ने लातूर के निलंगा और औसा क्षेत्र में खेतों का निरीक्षण किया। जाऊ और खरोसा समेत प्रभावित गांवों में उन्होंने किसानों से बातचीत की और सूख चुकी फसलों तथा पानी की स्थिति देखी। लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में सोयाबीन समेत खरीफ की कई फसलों को नुकसान पहुंचा है।
Source link



