#Social

सरकार ट्रेनी भर्ती नीति के जरिए बेरोजगार युवाओं से कर रही भेदभाव


Kangra. कांगड़ा। भाजपा राष्ट्रीय कार्यपरिषद के सदस्य विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल सरकार बेरोजगारों से सरकारी नौकरी के नाम पर ट्रेनी भर्ती नीति के जरिये उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। युवा विरोधी नीति का भाजपा विधानसभा के मानसून सत्र में पुरजोर विरोध करेगी। बुधबार को जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैदी वार्ड नंबर तीन में काजल ने कहा कांग्रेस सत्ता में आने बाद युवाओं ओर महिलाओं साथ की चुनावी गारंटी को पूरा करने में नाकाम रही है। काजल ने बरसात से पीडि़त लोगों को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग भी की। इस अवसर पर पर काजल ने पंचायत के वार्ड तीन में विद्युत चालित हैडपंप का उद्घाटन कर स्थानीय जनता से संवाद किया। इस अवसर पर अभय, अशोक कुमार, विजय ठाकुर, अशोक कुमार, परसराम, स्वरूप चंद्र, धर्मपाल सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button