सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले

Chandigarh चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 18 IAS अधिकारियों और 3 HCS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक कार्यकुशलता और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link




