#Social

सरहद पर Brave heroes की बदौलत ही सारा देश सुरक्षित


Tounidevi. टौणीदेवी। भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने कई युद्ध जीते हैं, लेकिन राजनीतिक नेताओं ने टेबल पर हार दिए। कारगिल युद्ध एक ऐसा युद्ध था, जिसमें हमारी सेना ने भी जीत का स्वाद चखा और हमारे नेताओं ने भी युद्ध जीता। इसीलिए इस जीत को याद करने के लिए विजय दिवस मनाया जाता है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने समीरपुर में भोरंज मंडल द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और

उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, और मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, और तृतीय विश्व युद्ध में भारतीय सेवा की प्रतिभा का लोहा मनवाया। 1948 में हम युद्ध जीते, लेकिन मामला संयुक्त राष्ट्र संघ में चला गया और जो फौज ने जीता था, वह हमारे नेताओं ने हार दिया। 1962 के युद्ध में नेता ने रोते हुए कहा कि हमारे देश के हाथ से नॉर्थ ईस्ट जा रहा है। 1965 का युद्ध जीतने के बाद हाजी पीर का दर्रा भी जीत लिया जो बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन ताशकंद के टेबल पर हार गए। 1971 में युद्ध जीतने के बाद शिमला की टेबल पर हार गए और 93000 सैनिक छोड़ दिए। इतने सारे युद्ध हमने जीते, लेकिन विजय दिवस कभी नहीं मनाया। लेकिन जब हमने कारगिल युद्ध जीता तब से हमने विजय दिवस मनाना शुरू किया क्योंकि यह युद्ध हमारी सेना ने भी जीता और हमारे नेताओं ने भी जीता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button