#Social

साधुओं के बीच चले लात-घूंसे, पुलिस दखल के बाद शांत हुआ मामला


इस दौरान अखाड़ों के महंतों के बीच कहा सुनी हुई और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी. साधु संत एक दूसरे के ऊपर लात घूंसों और मुक्कों से एक-दूसरे की पिटाई करने लगे. जिससे मेला प्राधिकरण कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने बीच बचाव कर माहौल शांत करवाया. जमीन आवंटन को लेकर हुई इस मारपीट से मेला कार्यालय में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि, जमीन आवंटन को लेकर विवाद खत्म किया जा सके, इसको लेकर बड़े अधिकारियों की तरफ अखाड़ों को समझाया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साल 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महाकुंभ को हराभरा बनाने के लिए 2.71 लाख पौधे लगाने की तैयारी कर रही है. महाकुंभ मेले की तैयारियों में फिलहाल प्रशासन जुटा हुआ है. वन विभाग ने शहर के सरस्वती हाई टेक सिटी में 29 करोड़ रुपये की लागत से 1.49 लाख पौधे लगा रहा है, जिससे सिटी ग्रीन बेल्ट में तबदील हो रही है. वहीं शहर की 18 सड़कों के दोनों तरफ पौधे लगा कर हराभरा बनाया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button