#Social

New Delhi: वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

राष्ट्रपति मुर्मु ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि:�प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी�आज वाजपेयी जी की पुण्यतिथिमुर्मू, केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य गणमान्य लोग वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button