#Social

सिविल लाईन के मंगलमूर्ति भवन में भाजपा ने पार्टी चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ


Raipur. रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिविल लाईन स्थित मंगलमूर्ति भवन में पार्टी चुनाव कार्यालय का शुभारंभ प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के पूजन के साथ किया। इस अवसर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें चुनाव से संबंधित रणनीतियों पर चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर विधायक धरम कौशिक पुरंदर मिश्रा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जिला अध्यक्ष जयंती पटेल जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी शामिल हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button