#Social

सूबेदार विजय भट्ट के घर वापसी का निर्णय भाजपा के लिए उल्लास भरा कदम


Himachal Pradesh. हिमाचल प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के रहे वरिष्ठ नेता सूबेदार विजय भट्ट के घर वापसी का निर्णय भाजपा परिवार के लिए उल्लास भरा कदम है, यह जानकारी पालमपुर शहरी मंडल महामंत्री हरीश वालिया ने जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कही। वालिया ने कहा कि सूबेदार विजय भट्ट 2006 से लेकर 2021 तक पार्टी के कार्यालय सचिव, दो बार मंडल के महामंत्री, एक बार जिला महामंत्री, पंचायत प्रधान और अन्य राज्य के चुनाव में भी प्रचार प्रसार में भाग लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही नहीं विजय भट्ट का सामाजिक दृष्टि से भी एक बहुत बड़ा कार्य क्षेत्र जुड़ा रहा है। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जनजाति के वर्ग के विकास से जुड़ी सामाजिक संस्था गद्दी यूनियन के प्रदेश महामंत्री, वर्तमान में हिमाचल भट्ट कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ भूत पूर्व सैनिक सेवा से जुड़ा कार्य बॉयस ओफ एक्स सर्विसमैन के रूप में भी प्रत्येक सैनिक परिवार से भी जुड़ाव है, जिसके फल स्वरुप वह जिला कांगड़ा के इस बॉयस ऑफ एक्स सर्विसमैन के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करते

रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यही नहीं सामाजिक रूप से जीएसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंदला में जब वह एसएमसी अध्यक्ष के रूप में विद्या मंदिर से जुड़े थे, उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी से सर्वश्रेष्ठ एसएमसी प्रधान के पुरस्कार से भी सम्मानित हुए थे, यही नहीं 2017 में ग्राम पंचायत बंदला के प्रधान के रूप में काम कर रहे थे तो उनकी कुशलता पूर्वक स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विकासखंड के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रधान का पुरस्कार प्राप्त हुआ था और यही नहीं 2016-17 में बंदला पंचायत को जिला स्तर से विकास की दृष्टि से प्रदेश स्तर भी पुरस्कार प्राप्त हुआ है, 2020-21 में जब कोरोना से पूरा देश जूझ रहा था तो उसमें भी कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश सरकार से पुरस्कार मिला था। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट गोपेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश पठानिया ने वरिष्ठ नेता विजय भट्ट का अभिनंदन करते हुए विश्वास किया कि उनके इस निर्णय से संगठनात्मक रूप से नया जोश तो मिलेगा ही बल्कि सामाजिक रूप से उतनी ही सक्रियता को देख कर भी पार्टी को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी ने विजय भट्ट को पार्टी का पटका पहनाकर पहनाकर अभिनंदन किया। पार्टी की जिला अध्यक्षा रागिनी रूकवाल ने भी विजय भट्ट को पार्टी में वापसी करने पर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button