#Social

सेब से भी महंगा बिकता है हिमाचल का यह फल


Himachal. हिमाचल। हिमाचल के सेब के बारे में तो आप खूब जानते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने हिमाचल के काफल का स्वाद चखा है। गहरे लाल रंग का काफल फल न केवल अपने स्वाद ब्लकि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश के घने जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है। यानि कुदरत का हिमाचल को ऐसा तोहफा जो गर्मी के दिनों में कई लोगों के लिए रोजगार का जरिया बन जाता है। आपको मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ एक इलाकों में काफल आसानी से मिल जाएगा। अहम बात ये है कि इस जंगली फल की कीमत सेब से भी ज्यादा है। अगर आप बाजार में काफल बेचने जाएं तो आराम से यह 400 से 500 रुपए किलों तक

बिकता है।

अप्रैल के अंत से जून तक आपको जगह- जगह टोकरी सजा कर काफल बेचने वाले लोग मिल ही जाएंगें। खट्टा-मीठा सा यह फल रसीला होता है। आप एक बार स्वाद चखेंगे तो दोबारा खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। काफल न केवल आमदनी का अच्छा जरिया है, बल्कि यह आपके स्वास्थय के लिए भी चमत्कारी फल है। काफल में प्राकृतिक रूप से विटामिन C और आयरन पाया जाता है। काफल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह फल थकान मिटाने वाला, ऊर्जा देने वाला और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और यह मधुमेह व हृदय रोगों के लिए भी लाभकारी है। यह खून बढ़ाने में भी मदद करता है। हिमाचल के अलावा काफल आपको उत्तराखंड और नेपाल में भी मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button