सो रहे परिवार के पांच लोगों पर धारदार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

– Advertisement –

Ad image

डोंगरीपाली थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने अपने घर पर सो रहे परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी भाग पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत झाल में रहने वाले कुंवर राय का परिवार अपने घर में चैन की नींद सो रहा था, तभी उनके घर के बाजू में रहने वाला आरोपी तुलसी सारथी (26) मंगलवार तड़के साढ़े 4 बजे के आसपास उनके घर में घुस आया और सभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और ASP निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button