स्वास्थ्य मंत्री ने युवा नेता अजय सिंह को दी नवविवाह की शुभकामनाएं

नवदंपति को दिए मंगलकामनाएं
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है, और समाज के लिए यह प्रेरणास्रोत बनता है जब युवा नेता जैसे अजय सिंह जैसे कर्मठ व्यक्ति इस बंधन में बंधते हैं। उन्होंने मां महामाया से प्रार्थना करते हुए कहा, “आपका नवदाम्पत्य जीवन प्रेम, सौहार्द, समर्पण और समृद्धि से परिपूर्ण हो। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं सफल जीवन प्रदान करें।” मंत्री के इस स्नेहपूर्ण और आत्मीय व्यवहार से अजय सिंह और उनके परिजन अभिभूत हो गए। अजय सिंह ने भी मंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है कि राज्य सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने उनके घर आकर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताया।
आत्मीय वातावरण में हुआ स्वागत
मंत्री जी के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने मंत्री जी से भेंट कर स्वास्थ्य एवं स्थानीय विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। मंत्री जायसवाल ने सभी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार लोगों की भलाई और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों का विस्तार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाना और जनऔषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने जैसे कई कदम उठा रही है।
अजय सिंह की सामाजिक सक्रियता को सराहा
Source link


