#Social

हरदोई जिले का नाम प्रहलाद नगरी करने का प्रस्ताव पारित होते ही जिले में चर्चाएं तेज


Hardoi. हरदोई। जिले का नाम प्रहलाद नगरी करने का प्रस्ताव पारित होते ही जिले में चर्चाएं तेज हो गई है। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने इस संबंध में पहले ही शासन को पत्र भेजा था। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित किया है। और इसे शासन को भेजा जा रहा है। अब देखना यह है कि हरदोई का नाम हरदोई ही रहेगा। या प्रहलाद नगरी होगा। हरदोई का नाम बदले जाने को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाम बदलने से किसी भी शहर का विकास नहीं हो जाता है, बल्कि सड़क, बिजली, पानी और शैक्षिक विकास से ही जिले का नाम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button